बीबीएमबी ने पंडोह डैम में बढ़ते जलस्तर के चलते ब्यास नदी में लगभग 3,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा; मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारों से दूर रहने की सलाह।
बीबीएमबी ने पंडोह डैम में बढ़ते जलस्तर के चलते ब्यास नदी में लगभग 3,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा; मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारों से दूर रहने की सलाह।
खबर खास | मंडी
ब्यास नदी के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बर्फ पिघलने के कारण पंडोह डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जो अब लगभग 2933 फीट तक पहुंच गया है।
बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने नियंत्रित तरीके से ब्यास नदी में लगभग 3,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।
बीबीएमबी के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में नदी का जलस्तर लगभग 1 से 2 मीटर तक बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के किनारों के पास न जाने की अपील की है।
मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि छोड़ा गया पानी इन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी नदी किनारे फोटो खींचने, घूमने या पशुओं को नदी में ले जाने से बचने के लिए चेतावनी दी गई है।
इस बीच, नदी के किनारे काम कर रहे ठेकेदारों और मजदूरों को अपने मशीनरी और उपकरणों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह के नुकसान या हादसे से बचा जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0