‘वंदे मातरम’ अब पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान गाया जाएगा।
‘वंदे मातरम’ अब पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान गाया जाएगा।
खबर खास | कोलकाता
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ के गायन को अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश 19 मई को जारी किया गया था और गुरुवार को सामने आया।
सरकारी निर्देश के अनुसार, यह नियम राज्य के सभी सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में तुरंत लागू किया जाएगा। नए आदेश के तहत अब छात्रों और स्टाफ को कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा।
पहले मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ बंगाली कवि गुलाम मुस्तफा का गीत ‘अनंत असिम प्रेममय तुमि’ भी गाया जाता था। नए निर्देश लागू होने के बाद सभी मदरसों को विभाग को अनुपालन रिपोर्ट (अनुपालन रिपोर्ट) भी जमा करनी होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0