जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को दोनों पार्टियों के पूर्व पार्षद समेत कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

'आप' पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत
जालंधर का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का होगा - अमन अरोड़ा
खबर खास, जालंधर :
जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को दोनों पार्टियों के पूर्व पार्षद समेत कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
वार्ड नंबर -33 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद अरूण अरोड़ा और वार्ड संख्या- 62 से भाजपा के पूर्व पार्षद विनीत धीर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 55 से भाजपा के नेता अमित लूथरा, मोहित सेठ और और कुलजीत हैप्पी भी भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो गए।
सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं आप नेता दीपक बाली और राजविंदर कौर थियाड़ा की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया।
पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर में जिस तरह हर वर्ग के लोगों का आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है और जिस तरह विभिन्न पार्टियों के नेता लगातार आप में शामिल हो रहे हैं, उसे देखकर स्पष्ट है कि जालंधर का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का ही होगा।
अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति हर जगह लोगों में बेहद उत्साह है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी निकाय चुनावों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इस निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और सभी जगह अपना मेयर बनाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0