हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत संविधान के निर्माता रहे हैं। बीजेपी सरकार ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है।

कहा, कांग्रेस की सरकार ने 1947 के बाद बाबा साहब को भारत रत्न देने तक की बात भी नहीं की
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत संविधान के निर्माता रहे हैं। बीजेपी सरकार ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि 1947 के बाद कांग्रेस की सरकारें रहीं मगर उन्होंने कभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न न तो दिया न कभी बात की। उन्होंने कहा कि 1990 में गैर कांग्रेस की सरकार थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी जी के प्रयासों से उन्हें भारत रत्न की उपाधि दी गई। कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर कभी भी अवकाश घोषित नहीं किया लेकिन 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी तब उन्होंने 2015 में 14 अप्रैल को बाबा साहब जी के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किया था।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में प्रधानमंत्री ने उनके जीवन के 5 स्थानों को पांच तीर्थ के तौर पर विकसित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2015 को बाबा साहब के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही, उन्होंने 2016 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पालकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉ. अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया था। बीजेपी सरकार से एससी व एसटी समाज के लोग बहुत खुश है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आदेश दिए कि जो पूर्व की सरकारों ने गरीब लोगों को प्लॉट देने की घोषणा की थी लेकिन उनको अभी तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं दी गई थी, अब उन सभी लोगों को प्लॉट की रजिस्ट्री व कब्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने पांच लाख लोगों को प्लॉट या मकान देने की घोषणा की थी जिसके लिए सर्वे चल रहा है और आगामी नए साल में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इसके पहले फेज की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अर्बन में 30 गज का प्लॉट, महाग्राम में 50 गज का प्लॉट व आम जर्नल प्लेस में 100 गज का प्लॉट देने का निर्णय लिया है।
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की ग्राम पंचायतों ने भी गरीब वर्गों के लिए प्लॉट देने का निर्णय लिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0