भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता रेखा शर्मा अगस्त 2018 से अगस्त 2024 तक महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।
भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता रेखा शर्मा अगस्त 2018 से अगस्त 2024 तक महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता रेखा शर्मा अगस्त 2018 से अगस्त 2024 तक महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। लेकिन इस दौरान वो कई बार बयानों को लेकर विवादों में आई।
गौर रहे कि हरियाणा में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। पंवार ने विस चुनाव में इसराना से जीत हासिल की थी और वह नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास, खान एवं भूविज्ञान मंत्री बने।
गौर रहे कि राज्यसभा सीट के लिए मोहन लाल बडौली, सुनीता दुग्गल समेत कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन सभी की उम्मीदों को झटका देते हुए भाजपा ने रेखा शर्मा पर दांव खेला है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0