प्रधानमंत्री मोदी किसानों से किए अपना कोई वादा आज तक पूरा नहीं कर सकें, फिर कैसे मान लें कि वह किसानों का भला चाहते हैं? - गर्ग
प्रधानमंत्री मोदी किसानों से किए अपना कोई वादा आज तक पूरा नहीं कर सकें, फिर कैसे मान लें कि वह किसानों का भला चाहते हैं? - गर्ग
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका से ट्रेड डील में किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल उठाया है और इस बयान को देश के किसानों को गुमराह करने वाला बताया है।
आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसानों पर यह बयान किस संदर्भ में है? उन्होंने पूछा कि क्या यह बयान अमेरिका से ट्रेड डील न करने को लेकर है या यह सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों की जवाबी प्रतिक्रिया है।
नील गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के भले की बात करते हैं लेकिन उन्होंने अपने वादे के मुताबिक आज तक किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं की। काले कृषि कानून वापस लेते समय उन्होंने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे, लेकिन आज तक यह कानून नहीं बना। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी की भी बात कही थी लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया, फिर यह हम यह कैसे मान सकते हैं कि वह किसानों का भला चाहते हैं?
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0