भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों, जिनमें 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल, 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला शामिल हैं, की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त संशोधन के लिए योग्यता तिथि 01.01.2025 होगी। मतदाता सूचियों की तैयारी 25.11.2024 (सोमवार) से 26.11.2024 (मंगलवार) तक की जाएगी और मतदाता सूचियों का प्रकाशन 27.11.2024 (बुधवार) को किया जाएगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय 27.11.2024 (बुधवार) से 12.12.2024 (गुरुवार) तक (कुल 15 दिन) का है और विशेष अभियान की तिथियां 30.11.2024 (शनिवार) और 08.12.2024 (रविवार) निर्धारित की गई हैं।
दावों और आपत्तियों का निपटारा 24.12.2024 (मंगलवार) तक किया जाएगा। मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की मंजूरी, डेटाबेस अपडेट और अनुपूरकों की छपाई 01.01.2025 (बुधवार) तक होगी।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06.01.2025 को सोमवार के दिन होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0