रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री ने पैस्को कर्मचारियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहाः “पूर्व सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते हैं।
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री ने पैस्को कर्मचारियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहाः “पूर्व सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब एक्स-सर्विसमेन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए का योगदान दिया है। यह राशि उन्होंने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन दान करके दी है।
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत ने पैस्को कर्मचारियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहाः “पूर्व सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते हैं। यह योगदान उनकी सक्रिय सेवा के अलावा समाज की सेवा करने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं इस कठिन समय में हमारे पंजाबियों की मदद के लिए आगे आने पर पैस्को के सभी कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे योगदान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मज़बूत करने में सहायक होते हैं।
पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत को इस योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0