राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
खबर खास, पटना :
भाजपा नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। पहले भाजपा और फिर एनडीए विधायक दल ने उन्हें नेता चुन लिया। जिसके बाद सम्राट राजभवन पहुंचे हैं। वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके साथ ही बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिल गया है।
विस के सेंट्रल हाल में एनडीए की बैठक में नीतिश कुमार सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतिश ने उन्हें माला पहनाई। सम्राट ने भी उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया। उनका शपथ ग्रहण समारोह कल यानि 15 अप्रैल सुबह 11 बजे होगा।
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा कि अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0