एसएसपी आदित्य ने खुद संभाली जांच की कमान, साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की कर रही पड़ताल
एसएसपी आदित्य ने खुद संभाली जांच की कमान, साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की कर रही पड़ताल
खबर खास | गुरदासपुर
गुरदासपुर शहर के दो प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें दोनों स्कूलों में पहुंचीं तथा व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। एसएसपी आदित्य ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे सर्च ऑपरेशन की निगरानी की और स्कूल परिसर की गहन जांच के निर्देश दिए।
एहतियात के तौर पर स्कूलों के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। ईमेल भेजने वालों की पहचान करने और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर जांच टीम को भी लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0