इस दौरान आम आदमी पार्टी के हलका तरनतारन के युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के हलका तरनतारन के युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
खबर खास, तरनतारन :
विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के संबंध में आज पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के हलका तरनतारन के युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान बरसट ने टीम मेंबर्स द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की। प्रदेश महासचिव ने हलका तरनतारन में होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार स. हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जीताने के लिये अधिक से अधिक सहयोग देने और आम आदमी पार्टी की सरकार के लोक भलाई कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य की तरक्की के लिये किए जा रहे कार्यों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाया जाए।
बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में से नशे के खात्मे के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की के लिए मिसाली कार्य किये हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में बहुत सुधार किये गये हैं। लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी दिया जा रहा है। सरकार की ओर से नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या रिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें दी जा रही हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा दी जा रही है। नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिये जहां विभिन्न खेल मुकाबले करवाये जा रहे हैं, वहीं खेल मैदान भी बनाये जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनिकरण और मुरम्मत के कार्य भी किये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार स. हरमीत सिंह संधू को भारी बहुमत से जितायें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0