यह हादसा चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर टीडीआई के पास हुआ।
यह हादसा चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर टीडीआई के पास हुआ।
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ के एयरपोर्ट सड़क पर एक चलती बीएमबी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार चालक ने तेजी दिखाते हुए कार छोड़ी और उसकी जान बच गई। लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें कई धमाके हुए। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।
आग की सूचना मिलते ही कुछ मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। हालांकि कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर टीडीआई के पास हआ। आज, रविवार को करीब पौने तीन बजे हुई इस घटना में कार ड्राइवर सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सामान्य रूप से चल रही थी। अचानक उसमें से एक चिंगारी निकली और घना धुंआ फैल गया। देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई और जलने लगी। उसमें जोरदार धमाकों की आवाजें आने लगी। इसके साथ ही उसमें जोरदार धमाके होने लगे। कार चालक ने भी सूझबूझ दिखते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0