यह पर्यटक पंजाब के जगराओं के रहने वाले
यह पर्यटक पंजाब के जगराओं के रहने वाले
खबर खास, वृंदावन :
मथुरा के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आज, शुक्रवार को यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटने से आठ पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं और सभी पंजाब के रहने वाले थे। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ मौके पर मौजूद है रेस्क्यू जारी है।
SDRF और NDRF मौके पर रेस्क्यू चला रही है। 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में जुटे हैं। गोताखोर गुलाब ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है।
इसकी पुष्टि करते हुए मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।
यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई। जहां पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया। हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इस बारे में हादसास्थल पर मौजूद पर्यटक मनोहर लाल के मुताबिक सभी पंजाब के जगराओं से आए थे। उन्होंने बताया कि तेज हवाएं चल रहीं थी। इसी बीच यमुना नदी के बीच स्टीमर अचानक डगमागने लगा और उसकी स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुलस से जा टकराया और पलट गया।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहा है। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। मौके पर डीएम, एसपी पहुंच गए हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0