बच्चे समेत 32 घायल, चिंतपूर्ण मंदिर से ज्वालाजी दर्शन को जा रहे थे, ढलियारा में पेश आया हादसा
बच्चे समेत 32 घायल, चिंतपूर्ण मंदिर से ज्वालाजी दर्शन को जा रहे थे, ढलियारा में पेश आया हादसा
खबर खास, कांगड़ा :
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि छोटे बच्चे समेत 32 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से छह को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है जबकि सात का उपचार देहरा अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा एनएच 503 पर ढलियारा के राधा स्वामी सत्संग घर के पास दोपहर को पेश आया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में पंजाब के कपूरथला से आए 35 श्रद्धालु
सवार थे। ढलियारा मोड़ पर अचानक यह वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। घायलों का देहरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार 35 लोगों में से कुछ बच्चे और महिलाएं भी चोटिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने से हुआ। यह सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। मगर इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।
जिस जगह यह हादसा हुआ वह काफी खतरनाक है और खूनी मोड के नाम से मशहूर है। सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी लगे थे लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली उसे तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0