मानसिक रूप से अस्थिर आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद परिवार पर किया हमला; पुलिस ने जांच शुरू की।
मानसिक रूप से अस्थिर आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद परिवार पर किया हमला; पुलिस ने जांच शुरू की।
खबर खास | तरण तारन
पंजाब के तरण तारन जिले के पट्टी क्षेत्र के सबरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस खूनी वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान रसल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव सबरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। घटना से पहले घर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
गुस्से में आकर आरोपी ने पहले घर में पालतू बकरी और कुत्ते को मार डाला।
पुलिस के अनुसार, जब उसकी बहन 26 वर्षीय संदीप कौर, जो कि टुट पंगाला गांव में विवाहित थी, को इस घटना का पता चला तो आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही सदर पट्टी थाना और सबरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी परवेश चोपड़ा ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0