हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय जा रही बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर धान के खेतों में गिरी, सभी घायल जवानों का इलाज जारी
हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय जा रही बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर धान के खेतों में गिरी, सभी घायल जवानों का इलाज जारी
खबर खास | फिरोजपुर
मालवा और माझा क्षेत्र को जोड़ने वाले फिरोजपुर–पट्टी मार्ग पर स्थित बंदाला पुल के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय जा रही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक बस सामने से आ रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर पास के धान के खेतों में पलट गई।
बस में सवार छह बीएसएफ जवान इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद अन्य BSF जवानों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को BSF अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी जवान की जान नहीं गई।
बीएसएफ के इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि बस में कुल 34 जवान सवार थे, जो हुसैनीवाला से खेमकरण मुख्यालय जा रहे थे। बंदाला स्थित मालवा–माझा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गहरे कृषि खेतों में जा पलटी।
हादसे के बाद बीएसएफ के जवानों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को खेतों से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0