दिल्ली से खरीदे गए थे हथियार, बोले डीजीपी आरोपी विकास अरोड़ा की आपराधिक पृष्ठभूमि, घरेलू हिंसा का मामला भी है शामिल
दिल्ली से खरीदे गए थे हथियार, बोले डीजीपी आरोपी विकास अरोड़ा की आपराधिक पृष्ठभूमि, घरेलू हिंसा का मामला भी है शामिल
खबर खास, चंडीगढ़/बठिंडा:
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो गैर-कानूनी देसी .32 बोर पिस्तौलों सहित मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी निवासी परसराम नगर, बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी विशाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। विकास अरोड़ा आपराधिक पृष्ठभूमि वाला दोषी है, जो घरेलू हिंसा के एक मामले में भी शामिल है।
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम बठिंडा में एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार दिल्ली से खरीदे गए थे और इस संबंध में अन्य संबंधों की जांच की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।
ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने कहा कि एजीटीएफ बठिंडा की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि जैकी उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा, जो डकैती करने की योजना बना रहे थे और जिनके पास गैर-कानूनी हथियार थे, को पंचवटी क्षेत्र में मित्तल मॉल के निकट देखा गया है। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी एजीटीएफ बठिंडा रेंज जसपाल सिंह ने जिला बठिंडा पुलिस के साथ यह पुख्ता जानकारी साझा की।
इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में, दो संदिग्ध व्यक्तियों को जीटी रोड, बठिंडा से आते देखा गया। सरहिंद नहर के निकट संतपुरा रोड पर स्थित पुलिस नाके को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने उन्हें मुस्तैदी से काबू कर लिया और गैर-कानूनी हथियार बरामद किए।
इस संबंध में बठिंडा के पुलिस स्टेशन कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 65 दिनांक 20.03.2026 को केस दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0