आप और कांग्रेस के गठबंधन टूटने का मिला भाजपा को फायदा
आप और कांग्रेस के गठबंधन टूटने का मिला भाजपा को फायदा
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। भाजपा ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर, तीनों पदों पर कब्जा जमाया है। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए। मेयर चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है।
जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद भाजपा को 18 वोट मिले। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। कांग्रेस पार्षदों ने वॉकओवर कर दिया। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव में आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा की 18 वोट पाकर जीत हुई। जबकि आप की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। आजाद उम्मीदवार खड़े हुए आप नेता रामचंद्र ने पहले ही नॉमिनेशन वापस ले लिया था और कांग्रेस नेता सदन छोड़कर जा चुके थे।
उधर, मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए और भाषण देते हुए बोले कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0