मृतका यूपी के सहारनपुर की रहने वाली चंडीगढ़ के सारंगपुर में पिछले कई सालों से रह रही थीं
मृतका यूपी के सहारनपुर की रहने वाली चंडीगढ़ के सारंगपुर में पिछले कई सालों से रह रही थीं
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ स्थित रोज गार्डन के शौचालय में दिनदिहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का खून से सना शव पुलिस ने बरामद किया। शव के पास एक चाकू भी पड़ा हुआ था और ऐसा माना जा रहा है कि इसी से महिला की हत्या कर दी गई। महिला के गले पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलवीर ने बताया कि मृतका की पहचान यूपी के सहारनपुर की दीक्षा (30) के तौर पर की जा रही है। वह कुछ वर्षों से चंडीगढ़ के सारंगपुर में रह रही थी। मौके पर चाकू बरामद हुआ है जिसपर फिंगरप्रिंट की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति से झगड़े के बाद एक साल से अलग रह रही थी। पुलिस ने शौचालय को सील करके महिला के शव को सेक्टर 16 के शवगृह में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पास एक पर्स भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि रोज गार्डन के बाथरूम में सलमा नाम की महिला की ड्यूटी लगी थी, लेकिन उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी और वह हरियाणा की पुंडरी में गई हुई थी। इस हादसे की जानकारी तब मिली जब दोपहर को एक पर्यटक महिला इसी शौचालय में गई थी। उसने वहां एक महिला को बेहोश पड़े देखा और देखा कि उसके शरीर से खून निकल रहा था। यह देखकर वह बुरी तरह घबरा गई और डरकर चिल्लाने लगी। वह दौड़कर वहां से बाहर आई और वहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों को पूरी बात बताई। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने बाथरूम के अंदर से खून के नमूने, चाकू और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए। आसपास के फिंगरप्रिंट भी लिए गए।
जांच के मद्देनजर पूरे बाथरूम को चारों ओर से सील कर दिया गया है। इसके अलावा रोज गार्डन के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है जिससे पता चल सके कि जिस महिला का शव मिला है वो किसके साथ गार्डन में आई थी या फिर अकेली आई थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0