सेक्टर-38 वेस्ट में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के सीने पर गंभीर चोटें
सेक्टर-38 वेस्ट में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के सीने पर गंभीर चोटें
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है, जिसे सीने में दो गहरे घाव लगे हैं। उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह घटना दोपहर करीब 2 बजे सेक्टर-38 वेस्ट के दादू माजरा कॉलोनी में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता के भाई कुलदीप सिंह के अनुसार, मनोज बेरोजगार है और अक्सर सुमन से पैसों की मांग करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सुमन पैसे देने से मना करती थी, तो वह उसके साथ मारपीट करता था। कुलदीप ने कहा, “मेरी बहन दिनभर मेहनत करती है और जब घर लौटती है तो वह उसकी कमाई छीनने की कोशिश करता है। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। आज उसने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।”
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0