मृतक की पहचान मोहन सिंह मेहरान के रूप में हुई; हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान मोहन सिंह मेहरान के रूप में हुई; हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
खबर खास | मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह महुनाग के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महुनाग के पास कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान मोहन सिंह मेहरान के रूप में हुई है। वहीं, विनीत और चूड़ामणि गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी करसोग चंद्र किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0