तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को गृह, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और शहरी विकास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, ताकि गृह सचिव की अनुपस्थिति के दौरान प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से चलते रहें।

खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन ने गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ (आईएएस) के 13 जून से 28 जून 2026 तक अवकाश पर जाने के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों का अस्थायी पुनर्वितरण किया है।
मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दिप्रवा लकड़ा को गृह, पुलिस, जेल, शहरी विकास, पर्यावरण और स्थानीय सरकार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्वप्निल एम. नाइक को राजस्व, विधि एवं न्याय, प्रोटोकॉल तथा जल संसाधन विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह व्यवस्था 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। गृह सचिव की वापसी के बाद संबंधित विभागों का प्रभार पुनः उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0