18 से 40 वर्ष के युवा 8 मई से कर सकेंगे आवेदन, आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार कर रहा प्रशिक्षित नागरिक बल
18 से 40 वर्ष के युवा 8 मई से कर सकेंगे आवेदन, आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार कर रहा प्रशिक्षित नागरिक बल
खबर खास | चंडीगढ़
प्रशासन द्वारा आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए प्रशिक्षित नागरिक बल तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सिविल डिफेंस वालंटियर्स (CDV) के दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया गुरुवार, 8 मई से दोबारा शुरू की जा रही है।
इस संबंध में सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में एक विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक 8 मई को दोपहर 12 बजे के बाद कैंप स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेकर इस पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।
आवेदन करने के लिए पात्रता शर्तें
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
कई पदों के लिए भी मांगे गए आवेदन
सिविल डिफेंस वालंटियर्स के अलावा संगठनात्मक ढांचे के विभिन्न पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
चीफ वार्डन
डिप्टी चीफ डिविजनल वार्डन
डिप्टी डिविजनल वार्डन
पोस्ट वार्डन
सेक्टर वार्डन
पहले बैच में 419 वालंटियर्स को मिला प्रशिक्षण
इससे पहले वर्ष 2025 में प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स का पहला बैच तैयार किया था, जिसमें 419 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया था। सात दिनों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एमजीएसआईपीए में आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण के दौरान सेना की वेस्टर्न कमांड, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0