कैश और मूल दस्तावेज बरामद, डीएसपी की निगरानी में सेक्टर-39 पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई
कैश और मूल दस्तावेज बरामद, डीएसपी की निगरानी में सेक्टर-39 पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-38 स्थित एक सुपरमार्केट में हुई चोरी के मामले को मात्र 18 घंटे के भीतर सुलझा लिया और वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहाली जिले के नयागांव निवासी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी और महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।
यह गिरफ्तारी डीएसपी धीरज कुमार की निगरानी में पुलिस थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता शुभम मित्तल, जो पंचकूला के सेक्टर-9 के निवासी हैं, सेक्टर-38सी में न्यू अन्नपूर्णा स्टोर नामक सुपरमार्केट चलाते हैं। उन्होंने 26 मई की रात लगभग 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रात के दौरान सुपरमार्केट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0