12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; कोई हताहत नहीं, कारण की जांच जारी
12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; कोई हताहत नहीं, कारण की जांच जारी
ख़बर खास | चंडीगढ़
गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित डिफ्लो क्लब में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण क्लब में मौजूद ग्राहक और स्टाफ अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे, जिससे मौके पर हड़कंप जैसे हालात बन गए।
अधिकारियों के अनुसार, आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी। शुरुआत में कुछ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से बढ़ती गई। हालात को देखते हुए करीब 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया।
दमकल विभाग और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी ग्राहकों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के इलाके को सील कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो। पुलिस ने भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी रहीं। मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी मलतानी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आग में क्लब के अंदर मौजूद ज्यादातर सामान और संपत्ति जलकर खाक हो गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0