मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में छठ पूजा महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत पूर्वाचल भाइयों की कड़ी मेहनत का हरियाणा के विकास में अहम योगदान
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में छठ पूजा महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत पूर्वाचल भाइयों की कड़ी मेहनत का हरियाणा के विकास में अहम योगदान
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पूजा का सम्बन्ध हरियाणा से है। एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी और सबसे पहले सूर्यपुत्र महावीर दानवीर कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा यहां से 35 किलो मीटर की दूरी पर ही कर्ण की नगरी करनाल से शुरू की थी। वहां आज भी सूर्य पूजा का विशेष प्रभाव दिखता है।
मुख्यमंत्री सोमवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में छठ पूजा महोत्सव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से आरंभ किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पूर्वांचल सभा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सैनी ने पूर्वांचल भाषा में कहा, "रउआ सभ के छठ पूजा के हार्दिक शुभकामना। छठ मैया के कृपा रउआ सभ प बनल रहे आउर रउआ के जिंदगी मे खुशियां भर दे।" उन्होंने कहा, "ब्रह्मसरोवर के ई पवित्र भूमि प छठ मैया के पूजा-अर्चना करे के एकदम बेजोड़ अनुभव बा। एहिजा के आस्था आउर श्रद्धा दिल के छू जाला। ई पर्व भारतीय संस्कृति के सेतु हवे, जे देस के हर क्षेत्र के आस्था के धागा से जोड़े ला।"
सैनी ने कहा कि आज जब ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर छठ मैया की जय-जयकार हो रही है तो इस पर्व की महिमा कई गुणा बढ गई है। ऐसा लग रहा है, जैसे सूर्य देव का तेज और छठी मैया का आशीर्वाद इस ब्रह्मसरोवर के जल में उतर आया है। उन्होंने कहा कि यहां उस महान संस्कृति का सम्मान कर रहा हूं, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर आए हैं। इसी संस्कृति में छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु है। इसमें चार दिनों तक व्रती माताएं और बहनें तप, संयम और श्रद्धा से व्रत करती हैं। ऐसी वीरांगना माताओं और बहनों को नमन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य की उपासना से हमारी संस्कृति व आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। छठ पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश के महत्व को बताया गया है। चढ़ते सूरज की पूजा हर कोई करता है, लेकिन आप सूरज के हर रूप की पूजा करते हैं। इसमें ढलते सूरज की पूजा करना भी अद्भुत है। इससे यह संदेश जाता है कि हमें जीवन के उतार-चढ़ाव में समान भाव रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि करनाल में सूर्य नारायण मन्दिर के सामने पश्चिमी यमुना कैनाल पर 4 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया गया है। इसी घाट के सामने नहर के दूसरे किनारे पर भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक और घाट का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत व पंचकुला में भी घाट बन चुके हैं। वहां छठ पर्व पर भारी संख्या में महिलाएं पूजा करती हैं। कैथल में भी जल्द ही घाट बनने जा रहा है।
सैनी ने कहा कि छठ पर्व को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का उत्तम उदाहरण कहा जा सकता है। मूल रूप से पूर्वांचल में मनाया जाने वाला यह पर्व अब विभिन्न प्रदेशों की सीमाएं लांघकर देशभर में मनाया जाने लगा है। पूर्वांचल के मेहनती और कर्मठ भाई-बहन आज विभिन्न प्रदेशों में अपनी कड़ी मेहनत से वहां की अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहे हैं। आप जहां-जहां गए, वहां-वहां छठ पर्व भी पहुंच गया और सनातन संस्कृति के वहां के पुजारियों ने भी छठ पर्व को श्रद्धा व आस्था के साथ मनाना शुरू कर दिया।
मुख्यमंत्री सैनी कहा कि मातृशक्ति की क्षमताओं को पहचानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधान सभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में सरकार ने 'श्रमेव जयते' में विश्वास करते हुए पिछले 11 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0