सरकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले करानी होगी ड्रग स्क्रीनिंग, राज्य में बढ़ते नशे और चिट्टा कारोबार पर रोक लगाने की पहल
सरकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले करानी होगी ड्रग स्क्रीनिंग, राज्य में बढ़ते नशे और चिट्टा कारोबार पर रोक लगाने की पहल
खबर खास | शिमला
राज्य में बढ़ते चिट्टा नशे और युवाओं में बढ़ रही ड्रग्स की लत पर रोक लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी नौकरियों में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए एंटी-चिट्टा ड्रग टेस्ट अनिवार्य किया जाएगा।
प्रेस को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत सरकारी पदों पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति से पहले अनिवार्य रूप से ड्रग टेस्ट से गुजरना होगा। केवल वे उम्मीदवार जिन्हें ड्रग स्क्रीनिंग में क्लीन चिट मिलेगी, उन्हें ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह जांच भर्ती परीक्षाएं पास करने के बाद कराई जाएगी। उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति मेडिकल और ड्रग टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
राज्य सरकार का मानना है कि सार्वजनिक सेवाओं में ऐसे लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए जो किसी भी प्रकार के नशे से मुक्त हों, ताकि जमीनी स्तर पर बढ़ती ड्रग्स की समस्या और चिट्टा कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0