जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को झटका, 2027 चुनाव से पहले आप ने मजबूत किया अपना जमीनी आधार
जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को झटका, 2027 चुनाव से पहले आप ने मजबूत किया अपना जमीनी आधार
खबर खास | जालंधर
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
कांग्रेस के प्रमुख युवा नेता अंशुमान कालिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनका पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज और नवनियुक्त मेयर विनीत धीर ने भी अहम भूमिका निभाई।
अंशुमान कालिया दिवंगत पूर्व पार्षद विक्की कालिया के बेटे हैं। विक्की कालिया की जालंधर की स्थानीय राजनीति में अच्छी पकड़ मानी जाती थी। ऐसे में अंशुमान कालिया का कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होना जालंधर नॉर्थ की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक दल अभी से अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में भी आगामी चुनावों को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। ऐसे में अंशुमान कालिया के आप में शामिल होने को पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।
आप नेताओं ने अंशुमान कालिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के जुड़ने से जालंधर नॉर्थ में पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि स्थानीय युवा नेताओं और उनके समर्थकों के जुड़ने से शहरी क्षेत्रों में आप का जनाधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अंशुमान कालिया के इस राजनीतिक कदम को पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आप की ग्रासरूट स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से अंशुमान कालिया के पार्टी छोड़ने और आप में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0