स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूत करने में एसएमओज़ को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए कहा एसएमओ को मुख्य मंत्री सेहत योजना सहित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने को यकीनी बनाने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूत करने में एसएमओज़ को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए कहा एसएमओ को मुख्य मंत्री सेहत योजना सहित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने को यकीनी बनाने के दिए निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा.बलबीर सिंह ने आज नए प्रमोट हुए सीनियर मैडीकल अधिकारियों ( एस.एम.ओ.) के लिए व्यापक दो-दिवसीय सामर्थ्य निर्माण प्रशिक्षण प्रोग्राम का उद्घाटन किया, जिसमें ज़िला और ब्लाक स्तर पर जनतक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली प्रणाली को मज़बूत करने में उनकी अहम भूमिका पर ज़ोर दिया गया।
अधिकारियों को बधाई देते डा.बलबीर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण विशेष तौर पर उनकी प्रशासकीय, प्रबंधीकय और प्रोग्राम लागू करने की सामर्थ्य को मज़बूत करने के लिए तैयार किया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि वह अपनी नई ज़िम्मेदारियों को पूरे विश्वास और कुश्लता के साथ निभा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य पहलकदमियों की सफलता ज़मीनी स्तर पर इन अधिकारियों के नेतृत्व, निगरानी और वचनबद्धता पर निर्भर करती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने एसएमओज़ को मुख्य मंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) सहित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावशाली लागू करने को यकीनी बनाने के निर्देश देते एमएमएसवाई के अंतर्गत लाभपातरियों के 100 प्रतिशत नामांकन और समय पर कार्ड बनाने को यकीनी बना कर प्रगति की नजदीक से निगरानी करने को कहा। एमएमएसवाई के अंतर्गत एसएमओज़ स्थानीय स्वास्थ्य संभाल को और मज़बूत करने के लिए फंडों का प्रयोग कर सकते है।
डा. बलबीर सिंह ने सीनियर मैडीकल अधिकारियों को आम आदमी कलीनिकों में दवाएं और डायगनौस्टिक्स सेवाओं की निर्विघ्न स्पलाई को यकीनी बनाने के निर्देश देते नई सुविधाओं की निगरानी करने के लिए भी कहा। उन्होंने एसएमओज़ को युद्ध नशियां विरुद्ध पहलकदमी के अंतर्गत नशा छुड़ाओ सेवाओं को मज़बूत करने और ओट क्लीनिकों की निगरानी करने का काम भी सौंपा।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुफ़्त दवाओं सम्बन्धित पहलकदमी की महत्ता पर ज़ोर दिया, जिसमें ज़रूरी दवाओं की 100 प्रतिशत उपलब्धता को यकीनी बनाने साथ-साथ दवाओं कमी को रोकने के लिए पारदर्शी ढंग के साथ स्टाक प्रबंधन यकीनी बनाया गया है।
उन्होंने एसएमओज़ को 30 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की हाईपरटैनशन, शुगर और कैंसर के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग प्रोग्राम की निगरानी करने की ज़िम्मेदारी सौंपी और टीबी मुक्त अभियान 100 दिनों मुहिम के अंतर्गत मामलें का पता लगाने और इलाज सम्बन्धित सख़्त निगरानी करने के लिए कहा।
अपने डाक्टरी कॅरियर का एक किस्सा सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार उनका तबादला सीएचसी कौली से ज़िला पटियाला में हुआ परन्तु गांव के लोग उस समय के सेहत मंत्री और मुख्य मंत्री के पास गए ताकि गांव से मेरी ट्रांसफर रोकी जा सके। उन्होंने डाक्टरों को भाईचारो में ऐसे ही जोश के साथ सेवाएं निभाने के लिए उत्साहित किया।
डा. बलबीर सिंह ने नैतिकता, खुश मिजाज और हमदर्दी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करते भाईचारे के साथ सांझ बनाने पर ज़ोर दिया क्योंकि कई बार साधारण चीजें भी बड़ा प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने अधिकारियों को एक सेहतमंद, नशा मुक्त और सशक्त पंजाब-सेहतमंद और रंगला पंजाब – सृजित करने के सपने को साकार करने के लिए पूरी तनदेही और ज़िम्मेदारी के साथ काम करने के लिए कहा।
डायरैक्टर सेहत और परिवार भलाई डा.हितिन्दर कौर और डायरैक्टर सेहत सेवाएं ( परिवार भलाई) डा. अदिति सलारिया ने भी नए पदउन्नत हुए एसएमओज़ को कुशलता और प्रभावशाली ढंग के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0