पंजाबी गायक खान साब म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए, कांच वाले सीन में हुआ हादसा; खून बहने के बावजूद जारी रखी शूटिंग
पंजाबी गायक खान साब म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए, कांच वाले सीन में हुआ हादसा; खून बहने के बावजूद जारी रखी शूटिंग
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाबी गायक खान साब, जो फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं, अपने आगामी गाने “पागल नई होना” की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब एक सीन फिल्माते हुए उनका सिर गलती से कांच से टकरा गया, जिससे कांच टूट गया और उसके टुकड़े उनके माथे में जा लगे।
इस हादसे में उनके माथे से काफी खून बहने लगा और बाद में उन्हें टांके लगाने पड़े। सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और टिश्यू पेपर से खून साफ किया।
चोट लगने के बावजूद खान साब ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जोश के साथ शूटिंग जारी रखने की बात कही। उन्होंने क्रू से कहा कि कोई गंभीर बात नहीं है और प्लेबैक चलाकर शूट आगे बढ़ाया जाए।
बुधवार (20 मई) को दोपहर करीब 2:45 बजे उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिखाई दे रहा है, हालांकि उन्होंने हादसे की सटीक जगह या तारीख का खुलासा नहीं किया।
खान साब ने बताया कि वह शूट के दौरान अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए थे, और यही जुनून व रियलिस्टिक अंदाज इस गाने को “अलग और इंटेंस” बनाता है। उन्होंने इस घटना के लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने का आश्वासन दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0