बलजिंदर सिंह को दोबारा मिली महासचिव की जिम्मेदारी; मोहाली में आयोजित वार्षिक जनरल बॉडी बैठक में सर्वसम्मति से चुनी गई नई गवर्निंग बॉडी, पंजाब में ‘गतका भवन’ बनाने का प्रस्ताव भी पारित
बलजिंदर सिंह को दोबारा मिली महासचिव की जिम्मेदारी; मोहाली में आयोजित वार्षिक जनरल बॉडी बैठक में सर्वसम्मति से चुनी गई नई गवर्निंग बॉडी, पंजाब में ‘गतका भवन’ बनाने का प्रस्ताव भी पारित
खबर खास | मोहाली
पंजाब गतका एसोसिएशन की वार्षिक जनरल बॉडी बैठक पंजाब ओलंपिक भवन, मोहाली में आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन की नई गवर्निंग बॉडी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. राजिंदर सिंह सोहल को पुनः पंजाब गतका एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि बलजिंदर सिंह तूर को दोबारा महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सदस्यों ने अध्यक्ष और महासचिव को कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार दिया। इसके तहत दविंदर सिंह जुगनी और अरशद डाली को उपाध्यक्ष, रघवीर सिंह को सचिव, कुलदीप सिंह को वित्त सचिव, जगकिरण कौर को सहायक सचिव तथा इंदरजीत सिंह मल्ली, पलविंदर सिंह कंडा और कुलदीप सिंह ढालीवाल को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
राज्य के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों और सचिवों ने सर्वसम्मति से इस चुनाव प्रक्रिया का समर्थन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. रजिंदर सिंह सोहल ने कहा कि पिछले वर्षों में पंजाब गतका एसोसिएशन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भविष्य में भी गतका खेल के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा एसोसिएशन के चार वर्षीय कार्यकाल के पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करना था। पंजाब गतका एसोसिएशन के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने बताया कि पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन तथा गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त पंजाब गतका एसोसिएशन पूरे राज्य में गतका खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। चार वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई गवर्निंग बॉडी के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
बैठक में पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य एडवोकेट अंकुर गुप्ता तथा गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि राजवीर सिंह ने पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें पंजाब में बड़े स्तर पर एक ‘गतका भवन’ स्थापित करने की मांग की गई। इसके लिए सभी सिख संस्थाओं, पंजाब सरकार तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और एसोसिएशन के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर कुलतार सिंह बराड़, मघर सिंह, हरदेव सिंह बरनाला, हरदीप सिंह मोगा, अमरीक सिंह मोगा, रुपिंदर कौर लुधियाना, नवजोत कौर, हरमनजोत सिंह, अमनदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब, गुरलाल सिंह तरनतारन, अकविंदर सिंह गोसल मोहाली, जगतार सिंह जगी मोहाली, मनप्रीत सिंह लुधियाना, भोला सिंह पटियाला, जसविंदर सिंह पाबला, तलविंदर सिंह पटियाला, जसपाल सिंह संगरूर, प्रबलीन सिंह मानसा, नपिंदर सिंह निमाणा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0