दिल्ली यूनिट की तीन सदस्यीय टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से की पूछताछ, पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले की जांच के बीच कार्रवाई
दिल्ली यूनिट की तीन सदस्यीय टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से की पूछताछ, पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले की जांच के बीच कार्रवाई
खबर खास | चंडीगढ़
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसआईडीसी) के कार्यालय (उद्योग भवन) में तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, ईडी की दिल्ली यूनिट की तीन सदस्यीय टीम दो वाहनों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ सुबह करीब 10 बजे कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। ईडी की टीम शाम करीब 4 बजे तक परिसर में मौजूद रही।
सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा निगम के लेखा (अकाउंट्स) विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए।
इस कार्रवाई के बाद पीएसआईडीसी के साथ-साथ पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी हलचल का माहौल है। हालांकि, अधिकारियों ने जांच की प्रकृति या उसके दायरे को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह छापेमारी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में ईडी की जारी जांच के बीच हुई है। ईडी ने संजीव अरोड़ा को कथित 100 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़े धन शोधन (PMLA) मामले में गिरफ्तार किया था।
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने संजीव अरोड़ा की मेडिकल बेल याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से इस मामले में ईडी की जांच लगातार जारी है।
समाचार लिखे जाने तक मंगलवार की इस तलाशी कार्रवाई को लेकर न तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और न ही पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0