चंडीगढ़ स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन से सियासी घमासान तेज; सीएम बोले— केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है
चंडीगढ़ स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन से सियासी घमासान तेज; सीएम बोले— केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है
खबर खास | चंडीगढ़
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे ईडी की लगभग 20 गाड़ियां मंत्री के घर पहुंचीं।
छापेमारी के बाद इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईए और एसएफ की बड़ी संख्या में तैनाती की गई। सर्च ऑपरेशन सुबह 7:25 बजे औपचारिक रूप से शुरू हुआ, जो खबर लिखे जाने तक जारी था।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य में राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में यह तीसरी और एक महीने में दूसरी बार है जब मंत्री के आवास पर छापा मारा गया है, लेकिन अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुरुओं और शहीद भगत सिंह की धरती पंजाब किसी दबाव या डर के आगे झुकने वाली नहीं है।
इससे पहले गुरुवार को भी ईडी ने एक अलग जांच के सिलसिले में मोहाली और चंडीगढ़ के करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनमें मोहाली के छज्जूमाजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी में एक आईटी कारोबारी के घर पर भी तलाशी ली गई थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0