'गेहूं के मौजूदा खरीद सीजन के दौरान एक दिन की लिफ्टिंग 5 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को पार कर गई है और वर्तमान में 5,26,750 मीट्रिक टन हो गई है।' यह कहना है कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क का।
'गेहूं के मौजूदा खरीद सीजन के दौरान एक दिन की लिफ्टिंग 5 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को पार कर गई है और वर्तमान में 5,26,750 मीट्रिक टन हो गई है।' यह कहना है कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क का।
कहा, किसानों को 20,000 करोड़ रुपए का किया भुगतान
खबर खास, चंडीगढ़ :
'गेहूं के मौजूदा खरीद सीजन के दौरान एक दिन की लिफ्टिंग 5 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को पार कर गई है और वर्तमान में 5,26,750 मीट्रिक टन हो गई है।' यह कहना है कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क का। सोमवार को अनाज भवन में सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए उन्हेांने कहा कि इस सकारात्मक रुझान को भविष्य में भी जारी रखने की जरूरत है क्योंकि लिफ्टिंग में तेजी लाना लाजमी है और इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने कटारूचक को बताया गया कि पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक 100 लाख मीट्रिक टन से पार हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि अब तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि पिछले साल इसी समय तक 81 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया कि 20,000 करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खातों में जमा किए जा चुके हैं जो कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसान-हितैषी पहुंच को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि अब 5.84 लाख किसान मंडियों में अपनी फसल बेच चुके हैं।
मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों से जोर देकर कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र के तहत मंडियों में बारदाने, साफ-सफाई और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं, किसानों को भुगतान और क्रेट संबंधी कोई दिक्कत पेश न आए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0