मुख्यमंत्री सैनी को सौंपा चेक
मुख्यमंत्री सैनी को सौंपा चेक
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे ।
यह राशि एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन के वेतन को एकत्र कर प्रदान की गई।
एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (हरियाणा) नीरज भारती और उप महाप्रबंधक श्री काजल भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री को राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई, द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उदार योगदान और निरंतर सहयोग की सराहना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0