जापान के आइची-नागोया में खेला जाएगा क्रिकेट, 2023 में भारत ने मेंस-विमेंस दोनों वर्गों में जीता था गोल्ड
जापान के आइची-नागोया में खेला जाएगा क्रिकेट, 2023 में भारत ने मेंस-विमेंस दोनों वर्गों में जीता था गोल्ड
ख़बर ख़ास, खेल :
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोजकों के अनुसार, एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएंगी। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में होंगे। जापान 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा, हालांकि खेल प्रतियोगिताएं उद्घाटन समारोह से नौ दिन पहले शुरू हो जाएंगी।
आइची-नागोया एशियन गेम्स आयोजन समिति (AINAGOC) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, क्रिकेट मुकाबले आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित किए जाएंगे। इस बार भी क्रिकेट को एशियन गेम्स के प्रमुख खेलों में शामिल किया गया है। इससे पहले 2023 में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। विमेंस कैटेगरी में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस वर्ग में मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे, जबकि मेडल मैच 22 सितंबर को खेले जाएंगे। भारतीय विमेंस टीम पर एक बार फिर गोल्ड मेडल बचाने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और मेडल फाइनल के साथ 13 अक्टूबर को समाप्त होगा। मेंस कैटेगरी में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। क्वार्टर फाइनल से पहले तीन दिनों तक प्रीलिमिनरी मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे शीर्ष आठ टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी।
एशियन गेम्स 2026 के सभी क्रिकेट मैच दिन में डबल हेडर के रूप में खेले जाएंगे। सुबह का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट एक बार फिर रोमांचक होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0