नाम्या कपूर ने जूनियर वर्ग में दिलाया गोल्ड, भारत के कुल पदक हुए 60
नाम्या कपूर ने जूनियर वर्ग में दिलाया गोल्ड, भारत के कुल पदक हुए 60
ख़बर ख़ास, खेल :
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मनु भाकर स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से चूक गईं। उन्हें वियतनाम की थुई ट्रांग गुयेन ने दो शूट-ऑफ के बाद हराया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और गुयेन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ईशा ने पहली सीरीज में परफेक्ट पांच अंक बनाकर शानदार शुरुआत की, जबकि मनु और गुयेन ने चार-चार अंक हासिल किए। मुकाबला लगातार रोमांचक बना रहा और तीनों खिलाड़ी बारी-बारी से बढ़त लेती रहीं। छठी सीरीज में गुयेन के परफेक्ट पांच शॉट्स ने उन्हें दो अंकों की बढ़त दिला दी, लेकिन सातवीं सीरीज में उनके एक शॉट चूकने का फायदा मनु और ईशा ने उठाया।
आठवीं सीरीज के बाद ईशा 30 अंकों के साथ बढ़त पर थीं, लेकिन नौवीं सीरीज में वह सभी शॉट चूक गईं और अंततः कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंतिम सीरीज में मनु ने तीन और गुयेन ने दो अंक हासिल किए, जिससे दोनों का स्कोर 35 पर बराबर हो गया और मुकाबला शूट-ऑफ में पहुंच गया। पहले शूट-ऑफ में दोनों ने दो-दो शॉट लगाए, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में मनु तीन शॉट चूक गईं, जिससे स्वर्ण पदक गुयेन के नाम हो गया। रिदम सांगवान फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में नाम्या कपूर ने शानदार संयम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की रिहादातुल अस्यिफा से बराबरी पर 29 अंकों के साथ समाप्त हुआ। शूट-ऑफ में नाम्या ने तीन सटीक शॉट लगाए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सभी शॉट चूक गईं। अंजलि भगवत ने 24 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि परिषा गुप्ता पांचवें स्थान पर रहीं।
भारत ने सीनियर और जूनियर दोनों टीम वर्गों में भी स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही भारत का कुल पदक आंकड़ा 60 हो गया है, जिसमें 37 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0