कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने दी जानकारी कहा, मंत्री ने कहा, जिला बाल सुरक्षा यूनिट और बाल कल्याण कमेटी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य सुनिश्चित
कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने दी जानकारी कहा, मंत्री ने कहा, जिला बाल सुरक्षा यूनिट और बाल कल्याण कमेटी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य सुनिश्चित
खबर खास, चंडीगढ़ :
चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, जिला बाल सुरक्षा यूनिट (डीसीपीयू) और अन्य हितधारकों ने गांव संग्राहूर (सादिक), जिला फरीदकोट में 16 वर्षीय लड़की का प्रस्तावित बाल विवाह सफलतापूर्वक रोक दिया।
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों और हितधारकों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बाल सुरक्षा कानूनों का कड़ाई से लागू होना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत की गई। बच्ची को बचाकर बाल कल्याण कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे परामर्श देने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बच्ची को माता-पिता के हवाले उनके इस वायदे पर किया गया कि वे उसकी सुरक्षा, शिक्षा और समग्र भलाई को सुनिश्चित करेंगे। बच्ची के हितों की रक्षा के लिए नियमित निगरानी और फॉलो-अप जारी रहेगा।
डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए राज्य भर में जागरूकता फैलाने, रोकथाम सुनिश्चित करने और कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर बच्चे का बचपन सुरक्षित और सुनहरा बन सके।
मंत्री ने लोगों से अपील की कि राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकार का पूरा सहयोग करें और यदि किसी को अपने आस-पास बाल विवाह की जानकारी हो तो समय रहते चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0