* अर्श डल्ला के संपर्क में था गिरफ्तार किया आरोपी विशाल और विरोधी गैंग के सदस्य को खत्म करने की बना रहा था योजना: डीजीपी * मामले की आगे की जांच जारी, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना
* अर्श डल्ला के संपर्क में था गिरफ्तार किया आरोपी विशाल और विरोधी गैंग के सदस्य को खत्म करने की बना रहा था योजना: डीजीपी * मामले की आगे की जांच जारी, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना
खबर खास, चंडीगढ़/फरीदकोट :
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब निवासी विशाल सिंह और फिरोजपुर के गांव गेमवाला निवासी ओंकार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्तौलें और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विशाल सिंह, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था, अपने विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करने की सरगरमी से योजना बना रहा था। आरोपी लगातार अपने विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य साथियों की पहचान करने और अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।
ऑपरेशन के संबंध में विवरण साझा करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी राजन परविंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की टीमों ने फरीदकोट क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर उन्हें फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में सादिक के दाना मंडी चौक के पास से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ इरादतन कत्ल, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में फरीदकोट के थाना सादिक में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52, दिनांक 21/05/2025 दर्ज की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0