गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पंजाब में विरोधी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी: डीजीपी
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पंजाब में विरोधी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी: डीजीपी
खबर खास, चंडीगढ़/गुरदासपुर :
गुरदासपुर पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो और गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्तौलें, मैगजीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बारे में जानकारी आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवांशहर के बैंस निवासी लवदीप सिंह उर्फ लव और एसबीएस नगर के बहराम कस्बे के गांव बीसला निवासी टेक चंद उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।
यह सफलता उस घटना के एक दिन बाद मिली है जब पुलिस ने गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गों को एक आधुनिक 9 एमएम पिस्तौल के साथ जबरन वसूली से जुड़ी दो हालिया फायरिंग घटनाओं में गिरफ्तार किया था।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपियों को विदेशों में बैठे उनके संचालकों ने पंजाब में दहशत और अशांति फैलाने की बड़ी साजिश के तहत विरोधी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी थी। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की निगरानी में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को कलानौर, गुरदासपुर के अड्डा बख्शीवाल से गिरफ्तार किया। इन टीमों का नेतृत्व डीएसपी कलानौर गुरविंदर सिंह चंदी, स्पेशल टीम इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह और एसएचओ कलानौर इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह कर रहे थे। डीआईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ व बरामदगियाँ होने की संभावना है।
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पिस्तौलें बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद वोक्सवैगन जेटा सेडान कार भी जब्त कर ली है, जिसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा रहा था।
इस संबंध में गुरदासपुर के थाना कलानौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 160 दिनांक 01.10.25 दर्ज की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0