सिफ्नोस द्वीप पर जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला इलाका; हादसे की जांच शुरू
सिफ्नोस द्वीप पर जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला इलाका; हादसे की जांच शुरू
ग्रीस के पर्यटन द्वीप सिफ्नोस से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई और घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठने लगा।
ग्रीस के नेशनल ब्रॉडकास्टर ERT के अनुसार, दुर्घटना थोलोस इलाके में हुई, जहां द्वीप का प्रमुख हेलीपोर्ट स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते क्रैश साइट आग की लपटों से घिर गई।
स्थानीय दमकल विभाग के मुताबिक, ऑपरेशन सेंटर को स्थानीय समयानुसार शाम 6:17 बजे हादसे की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। दो दमकलकर्मियों और एक फायर इंजन को मौके पर भेजा गया, जहां टीम ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। ग्रीस के संबंधित विभागों ने हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0