₹100 करोड़ जीएसटी घोटाले में बंद पूर्व मंत्री से 20 मिनट की खास बातचीत, मुलाकात के मायनों पर उठे सवाल
₹100 करोड़ जीएसटी घोटाले में बंद पूर्व मंत्री से 20 मिनट की खास बातचीत, मुलाकात के मायनों पर उठे सवाल
ख़बर खास | गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी तरह गोपनीय अंदाज में हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता दिल्ली से सीधे गुरुग्राम पहुंचे और जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अरोड़ा से एक अलग कमरे में करीब 20 मिनट तक बातचीत की। हालांकि मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर सियासी हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मई को कथित ₹100 करोड़ के फर्जी जीएसटी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि इस मामले में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसकी जांच जारी है।
गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पहले सात दिन की रिमांड हासिल की थी, जिसे आगे दो दिन और बढ़ाया गया। लंबी पूछताछ के बाद अदालत ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें भोंडसी जेल में रखा गया है।
इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने न केवल पंजाब बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के दूरगामी राजनीतिक संदेश हो सकते हैं, जिन पर आने वाले दिनों में और तस्वीर साफ हो सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0