मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने  भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के सीमावर्ती जिलों किन्नौर एवं लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी की भूमिका व भारत-चीन सीमा सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।