साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में 98% से अधिक अंक, प्रदेश भर में शानदार प्रदर्शन
साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में 98% से अधिक अंक, प्रदेश भर में शानदार प्रदर्शन
खबर खास | शिमला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। परिणामों में कई विद्यार्थियों ने 98% से अधिक अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने 99% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वह न्यूला स्कूल, छतरी की छात्रा हैं। वहीं संचिता धीमान और कंशी शर्मा ने 98.6% अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर रहे।
आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने 99.2% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वह पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना (कांगड़ा) के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर सिरमौर के कंगर धरयार स्थित स्कूल की छात्रा आरुषि ने 99% अंक प्राप्त किए, जबकि शम्या बर्डजत्या ने 98.8% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में यशस्वनी चौहान ने 98.2% अंक लेकर टॉप किया। वह एसटीडी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट (ऊना) की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी ही स्कूल की छात्रा कृषिका और एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पेहरा (कांगड़ा) के एक अन्य छात्र के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान साझा किया, जिनके 491 अंक रहे। वहीं अंजलि और मुस्कान ने 97.8% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 308 अनुपस्थित रहे। 3,352 छात्र परीक्षा में असफल रहे, जबकि 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0