मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।

खबर खास, शिमला :

प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। श्री सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर सम्भव सहायता करने को कहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0