हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की गुरुवार को शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की गुरुवार को शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की गुरुवार को शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। मंत्रिमंडल ने राष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान करने को मंजूरी दे दी।
कैबिनेट ने कहा कि डॉ. सिंह की दूरदर्शिता और समर्थन के कारण राज्य में कई प्रमुख परियोजनाएं साकार हुईं। इनमें अटल टनल, तीन मेडिकल कॉलेज, नेर चौक में ईएसआईसी अस्पताल, आईआईटी मंडी, आईआईआईटी ऊना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और कांगड़ा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) शामिल हैं।
मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को परिवर्तनकारी बताया। उनके द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आधार की शुरूआत, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तथा 72 लाख किसानों की ऐतिहासिक ऋण माफी जैसी नवाचार पहलें मील पत्थर साबित हुईं हैं। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक भारत-अमेरिका परमाणु समझौता भारत के लिए एक रणनीतिक उपलब्धि था। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से उबारने और आर्थिक सुधारों की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने भारत के वित्तीय परिदृश्य ने नया आकार दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0