उपायुक्त परिसर के बचत भवन सभागार में आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम साॅफ्टवेयर पर कार्यशाला का आयोजन किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी।
उपायुक्त परिसर के बचत भवन सभागार में आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम साॅफ्टवेयर पर कार्यशाला का आयोजन किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी।
खबर खास, शिमला :
उपायुक्त परिसर के बचत भवन सभागार में आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम साॅफ्टवेयर पर कार्यशाला का आयोजन किया।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्हें उपयुक्त सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अपने विभाग में सभी कार्यों को तकनीक के माध्यम से निपटाने बारे विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाले मामलों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर दर्ज करने एवं उनकी निगरानी करने बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकार के सभी कार्यों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्रियान्वित करने पर जोर दिया ताकि जिला के नागरिक एवं आमजन ऑनलाइन माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ ले सके। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0