सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और लोगों से सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक योगदान का आहवान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। सशस्त्र बलों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है।
स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और विधायक हरीश जनारथा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0