23 जून को उनकी पुण्यतिथि पर रिज मैदान पर प्रतिमा का होगा अनावरण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा
23 जून को उनकी पुण्यतिथि पर रिज मैदान पर प्रतिमा का होगा अनावरण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा
खबर खास, शिमला :
राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि 23 जून को प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर आयोजित उनकी प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को ऐतहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि यह एक सरकारी कार्यक्रम है पर फाउंडेशन इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये सहयोग करेगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से उनके समर्थकों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायको,पूर्व विधायको सहित विपक्ष के नेताओं व वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की शिमला में पहली आम सभा की अध्यक्षता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जन भावना का सम्मान करते हुए रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने को मंजूरी दी।उन्होंने प्रदेश सरकार के वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय के लिये केंद्रीय आला कमान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे,सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा व राजीव शुक्ला व रजनी पाटिल का भी आभार व्यक्त किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन एक गैर राजनीतिक है और इसमें उन सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा राजनीति से ऊपर उठ कर अधिकतर राजनेता उनके कार्यो से प्रभावित थे और उन्हें आज भी अपना आदर्श व प्रेरणास्रोत मानते है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश व देश की राजनीति में एक अटूट छाप छोड़ी है, जिसे लोग आज भी याद करते है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के नाम से गठित फाउंडेशन प्रदेश में सामाजिक दायित्वों का साथ साथ जन कल्याण और युवाओं के कल्याण को प्रमुखता देगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भले ही अब हमारे बीच नही है पर उनके आदर्श हमेशा हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
बैठक में इस दौरान 23 जून को शिमला के रिज मैदान पर होने वाले प्रतिमा अनावरण के इस समारोह की फाउंडेशन की ओर से होने वाली तैयारियों पर विचार विमर्श भी किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की 15 जून को फाउंडेशन की फिर से एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें विभिन्न कमेटियों का गठन के अतिरिक्त समारोह में अतिथि सत्कार व अन्य व्यवस्था के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0