आबकारी एवं कराधान विभाग ने आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित की
आबकारी एवं कराधान विभाग ने आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित की
खबर खास, चंडीगढ़ :
रियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने आज आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित की। दूसरे दौर में 8 जिलों नामत:- फरीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत, अंबाला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला की खुदरा दुकानों की नीलामी की गई।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बोलीदाताओं को इन 8 जिलों में आबकारी खुदरा शराब की दुकानों की नीलामी के लिए बोलियां प्रस्तुत करने के लिए 28 मई को सुबह 9 बजे से 29 मई को शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा बोलियां खोली गईं।
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को पिछले दौर की नीलामी की तुलना में दूसरे दौर की आबकारी नीलामी में बेहतर प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 458 क्षेत्रों में से 330 क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष इसी दौर की तुलना में काफी बेहतर बोली भागीदारी दर है।
उन्होंने कहा कि 330 क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी राज्य की आबकारी नीति के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया को दर्शाती है। आबकारी विभाग प्रदेश के 8 जिलों के नीलाम किए गए क्षेत्रों से लगभग 3537 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त करने में सक्षम रहा है, जो पिछले आबकारी नीति वर्ष में इसी दौर में प्राप्त लाइसेंस शुल्क से काफी अधिक है।
उन्होंने कहा कि इन 8 जिलों के शेष 128 क्षेत्रों को जून के पहले सप्ताह में फिर से नीलामी के लिए रखा जाएगा, जिसके लिए कार्यक्रम जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 6 जिलों - गुरुग्राम (पूर्व), यमुनानगर, जींद, करनाल, पलवल और रेवाड़ी के लिए नीलामी का अगला दौर 30 मई को सुबह 9 बजे से 31 मई को शाम 4 बजे तक निर्धारित किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0